महापौर सुशीला कंवर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हुई मुलाकात, अधिकारियों के लगातार हो रहे... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीमहापौर सुशीला कंवर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हुई मुलाकात, अधिकारियों...

महापौर सुशीला कंवर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हुई मुलाकात, अधिकारियों के लगातार हो रहे…

- Advertisement -Ads

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर दौरे पर हैं इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत से लगातार जनप्रतिनिधि मुलाकात कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से हो रही इन मुलाकातों के बीच बीकानेर नगर निगम महापौर सुशीला कंवर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है।

- Advertisement -Ads

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के दौरान महापौर सुशीला कंवर ने मुख्यमंत्री गहलोत से शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा की साथ ही महापौर सुशीला कंवर ने नगर निगम में अधिकारियों के लगातार हो रहे तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। गौरतलब है कि बीते 27 महीनों में नगर निगम बीकानेर में 9 निगम आयुक्त बदले जा चुके हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने महापौर को जयपुर जाकर मामले का संज्ञान लेने की बात की।

महापौर सुशीला कंवर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान महापौर पति विक्रम सिंह, शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला व पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर