Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : मिनी बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत ! बीकानेर निवासी महिला...

Bikaner Accident : मिनी बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत ! बीकानेर निवासी महिला सहित 3 की मौत, 13 लोग हुए घायल

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र स्थित चरकड़ा बाईपास पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नागौर की तरफ से आ रही एक मिनी बस और बीकानेर की ओर जा रहे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और बस के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बस चालक मोहम्मद आरिफ (45) निवासी सरदारशहर, जयश्री पत्नी आशीष (30) निवासी बीकानेर और विष्णु (26) निवासी बीकानेर को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल हुए 13 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सभी घायल बीकानेर क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने मृतकों के शव नोखा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए हैं। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक बाईपास पर यातायात प्रभावित रहा।

 



ताजा खबर