

आपणी हथाई न्यूज़,पेरिस ओलंपिक के आज दूसरे दिन ही भारत को पहला पदक मिल गया है। यह ऐतिहासिक मौका है जब ओलंपिक के दूसरे दिन ही भारत को पदक मिला है। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक भारत की झोली में डाल दिया है। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। रियो ओलंपिक, टोक्यो ओलंपिक के बाद या तीसरा ओलंपिक है जहां भारत के लिए महिलाओं ने पदक का खाता खोला है।
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है।


