

आपणी हथाई पॉलिटिकल पाटा न्यूज,आगामी असम विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत कांग्रेस सेवादल ने पूरी मुस्तैदी के साथ चुनावी मैदान में अपना मोर्चा संभाल लिया है। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में पार्टी ने अपनी अनुशासित ‘श्वेत सेना’ को असम चुनाव फतह करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इसी रणनीति के तहत, चुनाव प्रबंधन प्रभारी एवं सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला की अनुशंसा पर एक अहम सांगठनिक नियुक्ति की गई है। बीकानेर के सुखदेव नाथ को असम चुनावों के लिए ‘चुनाव वॉर रूम’ (नियंत्रण कक्ष) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुखदेव नाथ असम में बीकानेर और पूरे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए इस अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य अपनी रणनीतिक कुशलता से प्रदेश में पार्टी की ऐतिहासिक विजय के लिए अपना योगदान देना होगा।
इस गौरवपूर्ण नियुक्ति पर बीकानेर में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस सेवादल के शहर जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने सुखदेव नाथ को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने सुखदेव को इस महती जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करने और असम में पार्टी का परचम लहराने के लिए जी-तोड़ प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।


