Homeखटाखट स्टोरीBikaner: अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिलेभर में चलाया गया...

Bikaner: अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिलेभर में चलाया गया एरिया डोमिनेशन अभियान

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ जिलेभर में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार इस अभियान में 331 पुलिस कर्मियों की 78 टीम द्वारा 424 स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस द्वारा 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने 4 इनामी व 85 स्थायी वारंटी और भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है और कई मामले दर्ज किए गए हैं साथ ही अवैध शराब और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस के सख्त अभियान के चलते अपराधियों में हड़कंप मच गया।एसपी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में जिले के पुलिस अधिकारी सक्रिय रहे।



ताजा खबर