आपणी हथाई न्यूज,कल भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। 195 नाम में से एक सीट दिल्ली की हॉट सीट चाँदनी चौक के उम्मीदवार का नाम भी कल घोषित हो गया। भाजपा ने चाँदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है। वर्तमान में चाँदनी चौक से डॉ हर्षवर्धन सांसद है। 69 साल के हर्षवर्धन भारत सरकार और दिल्ली सरकार में विभिन्न मंत्री पदों पर रहे है। हर्षवर्धन दिल्ली विधानसभा के 5 चुनाव और दो लोकसभा चुनाव अब तक जीत चुके है। कोविड काल में भी भारत के हेल्थ मिनिस्टर डॉ हर्षवर्धन ही थे। हर्षवर्धन 2013 में भाजपा की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सीएम फेस थे। कल जब हर्षवर्धन का टिकट कटा तो हर्षवर्धन ने भावुक होकर राजनीति को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। हर्षवर्धन पेशे से ENT डॉक्टर है। हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की है कि उनकी कृष्णानगर स्थित क्लिनिक उनका फिर से इंतजार कर रही है। हर्षवर्धन के बयान का अर्थ यह है कि निकट भविष्य में केंद्रीय मंत्री रहे डॉ हर्षवर्धन अब आम डॉक्टर की तरह अपनी क्लिनिक में मरीज देखेंगे।
मनोज रतन व्यास


