Politics: 5 राज्यों में बुरी हार के बाद कांग्रेस के भीतर से ही उठी ये मांग..सचिन पायलट को.... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics: 5 राज्यों में बुरी हार के बाद कांग्रेस के भीतर से...

Politics: 5 राज्यों में बुरी हार के बाद कांग्रेस के भीतर से ही उठी ये मांग..सचिन पायलट को….

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, पांच विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी हार के बीच कांग्रेस के ही भीतर से ही पार्टी आलाकमान को बदलने की मांग उठने लगी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और लेखक संजय झा ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे सचिन पायलट को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की है। कांग्रेस के ही टिकट पर राजस्थान में लोकसभा चुनाव लड़ चुके उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला ने भी पायलट को कांग्रेस की कमान देने की मांग का समर्थन किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का नाराज धड़ा( जी -23) भी गांधी परिवार से इतर किसी युवा चेहरे को पार्टी की बागडोर देने के पक्ष में है। जी-23 के नेता भी पायलट के ही पक्ष में खड़े नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर भी आम कांग्रेस कार्यकर्ता पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की इच्छा जाहिर कर रहे है। कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव अगस्त माह में प्रस्तावित है। पायलट के लिए संजय झा ने कहा है कि सचिन मेहनती है,24 घण्टे काम करने वाले,जीत के लिए लालायित और शानदार वक्ता है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर