Homeखटाखट स्टोरीPolitics :जल्द हो सकता है राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल ! तय होगी...

Politics :जल्द हो सकता है राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल ! तय होगी कईयों की छुट्टी ! पढें पूरी खबर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की भजन लाल सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 4 से 5 मौजूदा मंत्रियो की छुट्टी हो सकती है। बड़ी संभावना है कि डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा की भी भजनलाल केबिनेट से विदाई हो जाए। जयपुर के सियासी हलकों में यह खबर जोरो से फ़ैल रही है कि न केवल डॉ किरोड़ी लाल मीणा की भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है बल्कि किरोड़ी लाल मीणा को उपमुख्यमंत्री पद भी मिल सकता है। बैरवा को हटा कर दूसरे अनुसूचित जाति -जनजाति के किरोड़ी मीणा को उपमुख्यमंत्री बना कर जातीय समीकरण का भी मंत्रिमंडल में ध्यान रखा जाएगा। बैरवा के बेटे की वायरल रील एपिसोड से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नाराज है, इसलिए हो सकता है कि उनकी विदाई भजन लाल सरकार से हो जाए।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर