Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : गर बनना पड़ा सीएम गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष, ..तो...

पॉलिटिक्स : गर बनना पड़ा सीएम गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष, ..तो सचिन पायलट नही ,गहलोत रख सकते है इस नाम की शर्त

आपणी हथाई न्यूज, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रहे है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा लगभग 150 दिनों तक चलेगी। यात्रा भारत के 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।
यात्रा की अवधि के बीच में ही अक्टूबर में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। अक्टूबर में तो स्वयं राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में होंगे, इसका अर्थ ये लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी तो हर हाल में कांग्रेस अध्यक्ष नही बनने वाले है। कांग्रेस पार्टी और विशेषकर गांधी परिवार में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की आमराय बन चुकी है, लेकिन स्वयं गहलोत ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को बिल्कुल भी तैयार नही है।

दिल्ली के सियासी सूत्र बता रहे है कि अगर मन मारकर गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनना ही पड़ा तो गहलोत भी कांग्रेस आलाकमान के सामने एक शर्त रख देंगे,वो शर्त होगी कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद नही देना। गहलोत ने अपनी जगह कांग्रेस आलाकमान के सामने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी का नाम रखा है। अब देखना ये है कि क्या कांग्रेस आलाकमान गहलोत की शर्त मानेगा या पायलट की लॉटरी लगेगी? इन सभी पहलुओं को धरातल पर उतरने के लिए फिलहाल सवा महीने का वक्त पड़ा है, सियासत किसी करवट बैठ जाए कोई कह नही सकता है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर