Homeखटाखट स्टोरीPolitics:पायलट से सियासी विवाद पर गहलोत के सुर हुए थोड़े नरम,कहा हाईकमान...

Politics:पायलट से सियासी विवाद पर गहलोत के सुर हुए थोड़े नरम,कहा हाईकमान तय करेगा…

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,कल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। मुलाकात के बाद गहलोत ने पायलट से अपने सियासी विवाद के विषय में अपने सुर थोड़े नरम करते हुए कहा है कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में सीएम फेस का फ़ैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। गहलोत ने कहा कि मतभेद हर दल में होते है, हमारे यहाँ भी है, लेकिन राजस्थान की पूरी कांग्रेस इकाई मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव साथ में लड़ेगी और हमारी सरकार राजस्थान में फिर से रिपीट होगी। 19 जिलों को बनाने के विषय पर गहलोत ने कहा कि जनता की मांग और समय की जरूरत को देखते हुए हमने गहन अध्ययन कर राजस्थान में नए जिले बनाए है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर