Homeखटाखट स्टोरीPolitics : क्या गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए अपनी मौखिक सहमति...

Politics : क्या गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए अपनी मौखिक सहमति दे चुके है ? राहुल गांधी के हठ के बाद गहलोत ही है कांग्रेस आलाकमान के फेवरेट

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी होंगे। दिल्ली के सियासी सूत्र बता रहे है कि गहलोत ने सोनिया गांधी के आग्रह को मौखिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। सितंबर अंत तक गहलोत के नामांकन की खबर कांग्रेस पार्टी के द्वारा सार्वजनिक रूप से साझा की जाएगी। अब तक के सियासी घटनाक्रम यही इशारा कर रहे है कि गहलोत को ही गांधी परिवार निर्विरोध निर्वाचन अध्यक्ष पद के लिए चाहता है।

 

 

कांग्रेस के भी बड़े नेता गहलोत के ही पक्ष में है,राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में बिजी है। अक्टूबर 19 को नए अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है, राहुल गांधी की यात्रा जनवरी 2023 तक चलेगी,राहुल गांधी ठान चुके है कि वे अध्यक्ष नही बनेंगे। गहलोत को अध्यक्ष के साथ कांग्रेस आलाकमान इस साल के अंत तक मुख्यमंत्री पद पर रहने की छूट भी दे सकती है, फिर राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा,यही बड़ा यक्ष प्रश्न होगा और कहीं गहलोत के सामने ही किसी ने नॉमिनेशन भर दिया तो फिर कांग्रेस का सियासी संकट बढ़ जाएगा।

 

 

इन सब समीकरणों के बीच कांग्रेस का एक धड़ा आज भी राहुल गांधी को मनाने में लगा है। इस महीने के अंत तक कांग्रेस अध्यक्ष की सही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर