पॉलिटिक्स: बिहार में राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ , कांग्रेस बिहार में, पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार को कर रही है प्रमोट - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, January 19, 2026
Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स: बिहार में राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़...

पॉलिटिक्स: बिहार में राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ , कांग्रेस बिहार में, पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार को कर रही है प्रमोट

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बिहार के बेगूसराय शहर में आज कांग्रेस सांसद सड़को पर पैदल मार्च करते नजर आए। कल ही राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार के युवाओं को सफ़ेद टी शर्ट पहनकर आने की अपील की थी।
बिहार में कांग्रेस नेता और पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार “पलायन रोको, नौकरी दो ” यात्रा निकाल रहें है, राहुल गांधी इसी यात्रा को सपोर्ट करने के लिए आज बिहार गए थे।

- Advertisement -Ads

 

बिहार में कांग्रेस कन्हैया कुमार को प्रमोट कर रही है, राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें है। RJD इतनी सीट देने को राजी नहीं है क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का जीत स्ट्राइक रेट बहुत खराब रहा था।

 

असल में कन्हैया कुमार को फेस बनाने से तेजस्वी यादव भी असहज है, लेकिन गठबंधन धर्म भी निभाना है।
आज राहुल को बेगूसराय में देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी, इस वर्ष केवल बिहार में ही विधानसभा चुनाव है, कांग्रेस का लक्ष्य बिहार में कम से कम 50 सीट जीतकर नई बनने वाली सरकार में अहम भूमिका पाना है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर