Politics : "वोट चोर गद्दी छोड़" रैली के लिए बीकानेर से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली हुए रवाना - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : "वोट चोर गद्दी छोड़" रैली के लिए बीकानेर से सैकड़ों...

Politics : “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली के लिए बीकानेर से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली हुए रवाना

- Advertisement -Ads

Politics आपणी हथाई न्यूज,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता देहली सुबह की ट्रेन से और छोटी गाड़ियों से रवाना हुए 500 से अधिक कार्यकर्ता रात को ट्रेन से देहली के लिए रवाना होंगे।

- Advertisement -Ads

सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली ने बताया कि आज सुबह ट्रेन से रवाना होने पर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। मदन गोपाल मेघवाल सड़क मार्ग से वही पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत ट्रेन से अपने सैकड़ों साथियों के साथ रवाना हुए।

ट्रेन नंबर 22471 में पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हजारीमल देवड़ा, टीकूराम मेघवंशी, रामनाथ आचार्य, महासचिव राहुल जादूसंग़त मनोज किराडू, नितिन वत्सस, महिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुशीला शिवर, ब्रिजेन्द्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाडीवाल,शिवर्री चौधरी,राज भटनागर, मुमताज शेख,पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल,रवि गहलोत, मो.असलम, कांता कंवर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं भीखाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल रात्रि को कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर