Politics: खुद चुनाव हार चुके लेकिन भाजपा को उत्तराखंड में वापसी करवाने वाले धामी ही होंगे देवभूमि के अगले सीएम - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, March 15, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics: खुद चुनाव हार चुके लेकिन भाजपा को उत्तराखंड में वापसी करवाने...

Politics: खुद चुनाव हार चुके लेकिन भाजपा को उत्तराखंड में वापसी करवाने वाले धामी ही होंगे देवभूमि के अगले सीएम

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, अपना विधानसभा चुनाव हार चुके लेकिन भाजपा को पहली दफा उत्तराखंड में पुनः सत्ता में वापसी करवाने वाले पुष्कर सिंह धामी को फिर से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। चुनाव परिणाम के 11 दिन बाद आज उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा हो ही गई। अब पुष्कर सिंह धामी को 6 महीने के भीतर फिर से विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बनना पड़ेगा। धामी के लिए भाजपा के किसी सिटिंग विधायक को सीट भी खाली करनी होगी। धामी स्वयं अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे। धामी की घोषणा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में हुई। राजनाथ सिंह को मीनाक्षी लेखी के साथ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया था। राजनाथ सिंह ने ही धामी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि नाम भले ही पुष्कर हो पर है फायर….
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर