Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : किराड़ू ने की पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से...

पॉलिटिकल पाटा : किराड़ू ने की पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से मुलाकात, बोलें युवाओं को दे तरजीह : पढें पूरी खबर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार किराडू ने जयपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व पीसीसी चीफ श्री सचिन पायलट से मुलाकात की।इस दौरान किराडू ने पार्टी की संगठनात्मक नियुक्तियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाएं।

 

उन्होंने बीकानेर शहर में ब्लाक और जिला अध्यक्ष नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा की और कहा कि इसमें युवाओं को सर्वाधिक मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया है तथा आमजन में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है। आने वाले विधानसभा और लोक सभा चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बने, इसके लिए पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने वाले और समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाए।



ताजा खबर