Homeखटाखट स्टोरीPolitics : शिव विधायक भाटी ने आज पर्चा भरके सारी अटकलों पर...

Politics : शिव विधायक भाटी ने आज पर्चा भरके सारी अटकलों पर लगाया विराम,बोलें.. अब सरकारों से बातचीत का दौर खत्म !

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,आज राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने अपना नामांकन भर दिया। नामांकन भरने के साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि रविन्द्र सिंह भाटी को मनाने में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कामयाब हो जाएगा।

रविन्द्र सिंह भाटी के नामांकन के अनुसार उनके पास न तो खुद का घर है और न ही कोई गाड़ी है। रविन्द्र सिंह भाटी की पत्नी के पास उनसे ज्यादा सम्पति है। भाटी की पत्नी के पास 21 लाख 83 हजार की सम्पति है, जबकि स्वयं उनके पास 5 लाख 33 हजार की सम्पति है। भाटी की पत्नी के पास 300 ग्राम की गोल्ड ज्वैलरी है।

 

 

नकदी भाटी के पास 2 लाख रुपए है और पत्नी के पास 1 लाख रुपए है। आज भाटी ने कहा कि अब सरकारों से वार्ताओं का दौर खत्म हो चुका है, अब नजर 26 अप्रैल के चुनाव पर है, सनद रहे बाड़मेर-जैसलमेर में लोकसभा चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर