Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिकल पाटा : पूर्व मुख्यमंत्री राजे के लिए साले की होली में...

पॉलिटिकल पाटा : पूर्व मुख्यमंत्री राजे के लिए साले की होली में लगा शामियाना और मंच, जमा हो रहे हैं कार्यकर्ता

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे अपनी देव दर्शन यात्रा के दौरान बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जहां कल वसुंधरा राजे ने नोखा के मुकाम, देशनोक के करणी माता मंदिर और जूनागढ़ में गढ़ गणेश मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की।   राजे पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के आवास पर भी गई। आज सुबह 10 बजे वसुंधरा राजे बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंदरूनी शहर में पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल कृष्ण जोशी के परिवारजनों से मिलने साले की होली पहुंचेगी। राजे के आगमन से पहले साले की होली पर कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के शहरी परकोटे में आगमन को लेकर साले की होली में शामियाना और मंच सजाए गए हैं। पूर्व विधायक जोशी के पौत्र विजय मोहन जोशी वसुंधरा की बीकानेर यात्रा को लेकर खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे साले की होली से जस्सूसर गेट के बाहर स्थित देवी सिंह भाटी के आवास बरसलपुर हाउस पहुंचेगी। वसुंधरा राजे का बरसलपुर हाउस पहुंचने का कार्यक्रम अचानक बना है इसलिए बरसलपुर हाउस में होने वाली वसुंधरा राजे और देवी सिंह भाटी की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।



ताजा खबर