Homeखटाखट स्टोरीपंजाब कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या

पंजाब कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,पंजाब में रव‍िवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्‍या कर दी। बताया गया है क‍ि अज्ञात हमलावरों ने अचानक से सिद्धू मूसेवाला पर एके-47 से करीब 30 राउंड फायरिंग की। ज‍िसमें मूसेवाला की मौत हो गई। मूसेवाला पर यह हमला पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा हटाए जाने के एक द‍िन बाद ही हुआ है। उधर, एनएसयूआई के राष्‍ट्रीय सच‍िव रोशन लाल बिट्टू ने मूसेवाला की हत्‍या के ल‍िए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को ज‍िम्‍मेदार बताया है। उन्‍होंने कहा क‍ि भगवंत मान सरकार के गलत फैसले के चलते कांग्रेस नेता और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई।



ताजा खबर