Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, अगले 9 महीनो के भीतर राजस्थान में 16 बड़ी भर्ती परीक्षा के एग्जाम होंगे, इन सभी भर्तियों के टाइम टेबल भी जारी हो चुके है। 2 नवंबर 2025 को VDO भर्ती परीक्षा होगी।परिचालक भर्ती परीक्षा 6 नवंबर 2025 को होगी।22 नवंबर को प्लाटून भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। 23 नवंबर को वाहन चालक भर्ती परीक्षा होगी। 26 दिसम्बर को महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा होगी।
26 दिसम्बर को ही संविदा आयुष अधिकारी परीक्षा होगी,27 दिसम्बर को जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।
17 से 21 जनवरी 2026 के बीच रीट मेंस परीक्षा होगी,20 से 22 फ़रवरी 2026 को CET स्नातक भर्ती परीक्षा होगी। 22 फ़रवरी 2026 को लैब असिस्टेंट परीक्षा होगी। 8 मार्च 2026 को क़ृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा होगी।5 अप्रैल 2026 को SI भर्ती पेपर होगा। CET 12वीं लेवल का पेपर 8 से 10 मई के बीच होगा। 31 मई से 16 जून 2026 के बीच फर्स्ट ग्रेड भर्ती का पेपर होगा। LDC भर्ती का पेपर 5-6 जुलाई 2026 को होगा।12 से 18 जुलाई 2026 के बीच सेकंड भर्ती का पेपर होगा।
मनोज रतन व्यास


