Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : महिला के पेट से निकाला 6 किलों बालों का गुच्छा...

Rajasthan : महिला के पेट से निकाला 6 किलों बालों का गुच्छा ! महिला को बाल खाने की बीमारी : पढें पूरी खबर

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक सरकारी अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में (गणगौरी) 36 साल की एक महिला का दूरबीन के जरिये पेट से 6 किलों बालों का गुच्छा निकालने की खबर सामने आई है।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ लीनेश्वर हर्षवर्धन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 16 सितम्बर को जयपुर की रहने वाली एक महिला पेट दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल आई थी। सर्जन डॉ मुकेश ने जब देखा महिला का पेट फूल रहा था और महिला का खाना पीना लगभग बन्द हो गया था।

डॉ मुकेश ने जब महिला की सोनोग्राफी करवाई तो पेट में कुछ दिखाई नही दिया जिसके बाद सीटी स्कैन करवाया तो आंत के पास कुछ संदिग्ध वस्तु नजर आई। इसके बाद महिला के पेट में कैमरा डालकर एंडोस्कोपी की गई तो उसमें बालों का गुच्छा नजर आया।


20 सितम्बर को दूरबीन के जरिये महिला के पेट से लगभग 6 किलों वजनी बालों के गुच्छे को निकाल दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दूरबीन के जरिये इतना बड़ा बालों का गुच्छा निकालने का यह राज्य में पहला मामला है।

 

मरीज को बाल खाने की बीमारी

डॉक्टर्स ने जब मरीज से पूछताछ की तो पता चला महिला को बाल खाने की बीमारी है। डॉक्टर मुकेश ने बताया की यह एक बीमारी है जिसे गैस्ट्रिक ट्राइकोबेजोअर कहते है। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ बताई जा रही है और उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।



ताजा खबर