Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : राजस्थान रोडवेज की बड़ी सौगात, 15 अगस्त से 19 अगस्त...

Rajasthan : राजस्थान रोडवेज की बड़ी सौगात, 15 अगस्त से 19 अगस्त इन सात लाख को मिलेगा निःशुल्क यात्रा का फायदा

आपणी हथाई न्यूज, Rajasthan Roadways Free Bus Service प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अभी दो दिन पहले रक्षा बंधन पर प्रदेश की महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सौगात दी थी। अब राजस्थान में 17 अगस्त को होने वाली पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के लिए राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है।

 

रोडवेज ने घोषणा की है कि 15 अगस्त से 19 अगस्त तक परीक्षार्थियों को बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के 6 लाख 76 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनके लिए पूरे राज्य में 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों तक सुगम परिवहन सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज ने 595 अतिरिक्त बसें भी लगाई हैं।



ताजा खबर