Homeखटाखट स्टोरीRajasthan ACB TRAP : दस हज़ार की रिश्वत लेते उपनिदेशक और अतिरिक्त...

Rajasthan ACB TRAP : दस हज़ार की रिश्वत लेते उपनिदेशक और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार को कोटा शहर की एसीबी टीम ने शहर के मिनी सचिवालय स्थित उपनिदेशक कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में दबिश देकर यहां रिश्वत लेते में पाए गए उपनिदेशक सत्यनारायण नवरिया और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हरिओम रावत को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

कोटा शहर एसीबी डीएसपी अनीस अहमद ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संविदा पर लगे वाहन का बिल पास करने और वाहन को पुनः अनुबंध पर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है।शिकायत का सत्यापन करने के बाद कोटा शहर एसीबी टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि, वाहन का बिल पहले ही भुगतान हो चुका था, लेकिन वाहन को दोबारा कार्यालय में लगाने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत ली जा रही थी।



ताजा खबर