Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : केंद्र के बाद राजस्थान सरकार ने भी DA बढ़ाने का...

Rajasthan : केंद्र के बाद राजस्थान सरकार ने भी DA बढ़ाने का किया ऐलान, दिवाली से पूर्व अब महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 58 फीसदी

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दिवाली से पूर्व केंद्र सरकार की तर्ज पर 3 फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान कर दिया है। राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा, रिटायर्ड सरकारी पेंशनभोगी कर्मचारियों को भी बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा।

 

फिलहाल राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 फीसदी था जो अब बढ़कर 58 फीसदी हो गया। दिवाली से पूर्व राज्य के 8 लाख कर्मचारियों और करीब 4 लाख 40 हजार पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में 3 फीसदी वृद्धि होगी। आगामी एक नवंबर से सैलरी और पेंशन बढ़ी हुई मिलेगी और जुलाई -अगस्त -सितंबर का भत्ता कर्मचारियों के प्रावधायी निधि खाते में जमा किया जाएगा, DA बढ़ाने से राज्य सरकार पर 1230 करोड़ का सालाना वित्तीय भार आएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर