आपणी हथाई राजस्थान न्यूज ,राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश के पांच शहरों के लोगों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अपने खुद के आशियाने का सपना सच हो सकेगा। सरकार ने इसको लेकर बूंदी, बांरा, बाड़मेर, उदयपुर और धौलपुर में पांच नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की है।
इसको नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को इसकी शुरुआत की। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग लोगों के लिए वरदान साबित होगी। इस दौरान खर्रा ने राजस्थान में हाउसिंग बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा की मौजूदगी में इन योजनाओं की शुरुआत की।
योजना का लाभ लेने के लिए यह होगी प्रक्रिया
नई योजनाओं में घरौंदा, ईडब्ल्यूएस योजना के लिए लोगों रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। इसके 7070 रुपए (7000 हजार रजिस्ट्रेशन फीस, 70 रुपए जीएसटी) शामिल हैं। इसके अलावा लोगों को 354 रुपए आवेदन और 590 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क अतिरिक्त देना होगा। इस दौरान योजना में अगर आवेदक के लॉटरी में मकान नहीं निकलता है, तो इस सम्पूर्ण राशि में से केवल रजिस्ट्रेशन फीस (7 हजार रुपए) ही रिफंड किया जाएगा। इस दौरान शेष राशि न तो रिफंड होगी और न ही मकान आवंटित होने के बाद समायोजित की जाएगी। इस दौरान एलआईजी की रजिस्ट्रेशन फीस 15,150 रुपए (15 हजार रजिस्ट्रेशन, 150 रुपए जीएसटी), 354 रुपए आवेदन और 826 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। एमआईजी ‘ए‘ के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 52,500 रुपए (50 हजार रजिस्ट्रेशन, ढाई हजार जीएसटी), 354 रुपए आवेदन और 1180 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितम्बर होगी
इस दौरान योजना में आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितम्बर होगी। इस योजना के तहत उदयपुर में पनेरियों की मादड़ी, बारां में अटरू, बूंदी में नैनवां और धौलपुर के बाड़ी रोड पर कुल 667 मकान बनेंगे। इनमें फ्लैटों की कीमत 7.80 लाख रुपए से लेकर 51 लाख रुपए तक होगी। इस योजना के लिए लगभग 2200 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है, लेकिन इस योजना का अभी कुछ काम बाकी है, जिसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे है।


