Rajasthan : भजनलाल सरकार एक्शन में ! 9 एसआई को जबरन किया रिटायरमेंट - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : भजनलाल सरकार एक्शन में ! 9 एसआई को जबरन...

Rajasthan : भजनलाल सरकार एक्शन में ! 9 एसआई को जबरन किया रिटायरमेंट

- Advertisement -Ads

Cm Bhajan Lal Action आपणी हथाई न्यूज, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों सहित अन्य मामलों को लेकर राजस्थान की सरकार एक्शन में नजर आ रही है। राज्य की भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों में एक कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 पुलिस सब इंस्पेक्टर्स (पुलिस निरीक्षक) को जबरन रिटायरमेंट देने का निर्णय किया है।

- Advertisement -Ads

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अलग-अलग विभागों से आए 37 प्रकरणों का निस्तारण किया। इन 37 प्रकरणों में कुल 55 अधिकारियों पर कार्रवाई के मामले लंबित थे ,हालांकि कानूनी पेचीदगियों के चलते अभी तक किसी भी अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

सीएम ने अक्षमता, अकर्मण्यता तथा असंतोजनक कार्य निष्पादन के प्रति कड़ा एक्शन लेते हुए 9 पुलिस सब इंस्पेक्टर्स को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान कर राज्य सेवा से बाहर कर दिया है।CM भजनलाल ने नियम विरुद्ध आवंटन के एक गंभीर प्रकरण में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी पर नियम 1969 के नियम 8 के तहत कार्यवाही प्रारंभ किए जाने का भी अनुमोदन किया है।

इसके अलावा सीएम भजनलाल ने सेवा 13 अधिकारियों के विरुद्ध सीसीए नियम 16 के तहत विभागीय जांच कार्यवाही में वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का निर्णय भी लिया है ।उन्होंने पुराने प्रकरण का निस्तारण करते हुए पेंशन नियमों के तहत पांच अधिकारियों की पेंशन रोके जाने का भी निर्णय किया है।

 

इनमें से एक अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार में दोष सिद्ध होने से शत प्रतिशत पेंशन रोकने तथा सेवानिवृत अधिकारियों के विरुद्ध संचालित 9 प्रकरणों में 14 अधिकारियों पर प्रमाणित आरोपी के जांच निष्कर्ष का भी अनुमोदन किया है ।

 

इसके अलावा सीएम ने एक अधिकारी की ओर से प्रस्तुत पुनर्निलोकन याचिका को निरस्त करते हुए सजा को यथावत रखा तथा सेवारत अधिकारियों के तीन प्रकरणों में अपील स्वीकार करने एवं दो अधिकारियों के विरुद्ध अपील आंशिक स्वीकार करने का निर्णय भी लिया है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर