Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : RR क्रिकेट कप में बीकानेरी छोरियों का दबदबा, फाइनल में...

Rajasthan : RR क्रिकेट कप में बीकानेरी छोरियों का दबदबा, फाइनल में जयपुर को रौंदा

आपणी हथाई न्यूज, जयपुर की आरसीए एकेडमी में चल रहे आरआर क्रिकेट कप का शुक्रवार को समापन हो गया।इससे पहले शुक्रवार की रात फ्लड लाइट्स में राजस्थान रॉयल्स कप क्रिकेट की खिताबी भिड़ंत बीकानेर गर्ल्स और जयपुर गर्ल्स टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में बीकानेरी ‘छोरियों’ ने जयपुर गर्ल्स की टीम को हरा दिया।

विजेता टीम को टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ट्रॉफी सौंपी।इससे पूर्व खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और द्रविड़ ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।आपकों बता दे कि विजेता बीकानेर गर्ल्स की टीम नोखा तहसील के बादनु गांव की एमजीजीएस स्कूल की छात्राएं है।



ताजा खबर