Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Breaking : कोटा में बॉलीवुड बाल कलाकार वीर और उसके भाई...

Rajasthan Breaking : कोटा में बॉलीवुड बाल कलाकार वीर और उसके भाई की दम घुटने से मौत, माँ भी है पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस…

Rajasthan Breaking Aapni Hathai News, शनिवार की रात 2 बजे के करीब कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीपश्री अपार्टमेंट में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एक फ्लैट में अचानक लगी आग और फैले धुएं में दम घुटने से 2 मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 15 साल के शौर्य शर्मा और 10 साल के वीर शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दोनों बच्चे फ्लैट में अकेले थे। आपकों बता दे कि 10 साल का वीर शर्मा एक उभरता हुआ बाल कलाकार था और उसने प्रसिद्ध धार्मिक धारावाहिक ‘वीर हनुमान’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी।

हादसें के वक्त मृतक बच्चों के पिता जितेंद्र शर्मा कोचिंग संस्थान में फैकल्टी हैं और घटना के समय पास ही एक जागरण कार्यक्रम में शामिल थे। वही मां टीवी ऐक्ट्रेस रीता शर्मा किसी काम से मुंबई गई हुई थीं। रीता शर्मा सोनी टीवी, कलर्स आदि चैनलों पर आने वाले डेली सोप में काम कर रही हैं। इसके अलावा वह भोजपुरी फिल्‍मों में भी काम कर चुकी हैं।घर में बच्चों के अकेले होने के कारण उन्हें समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका।

बरहाल दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही दोनों बच्चों के पिता ने बच्चों की आंखों को दान करने की इच्छा जताई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।



ताजा खबर