राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 आपणी हथाई न्यूज, आज से अगले तीन दिनों तक राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बीच राजस्थान चयन बोर्ड ने डमी कैंडिडेट्स के रूप में करीब 1700 लोगों की पहचान कर ली है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार 1700 युवा जिन्होंने फोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा के फॉर्म भरे है, जांच में इन सभी के नाम और फोटोज़ एक से ज्यादा फोटो या नाम से मैच हो रहें है, इसलिए इन 1700 युवाओं को संदिग्ध माना जा रहा है, जल्द बोर्ड की पूर्ण जांच में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। आज से रविवार तक 3 दिनों में 6 शिफ्ट में फोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा का एग्जाम होगा। आपकों बता दे कि फोर्थ ग्रेड परीक्षा में कुल 53 हजार 749 पद पर भर्ती होनी है, जबकि 24 लाख 75 हजार युवाओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
मनोज रतन व्यास


