Homeखटाखट स्टोरी1012 पदों के लिए गहलोत सरकार ने निकाली एक और बड़ी भर्ती....

1012 पदों के लिए गहलोत सरकार ने निकाली एक और बड़ी भर्ती….

राजस्थान सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए आज फिर एक बड़ी भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन आज जारी किया गया है। कुल 1012 पदों पर ये भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। विभिन्न विभागों के लिए ये सभी पद आरक्षित किए गए है। माध्यमिक शिक्षा विभाग,कृषि विभाग,कॉलेज शिक्षा,राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जैसे विभागो में नौकरी दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी अभ्यर्थियों की एसएसओ आई डी होनी अनिवार्य है। आवेदन करने से पूर्व अपनी एसएसओ आईडी जरूर बना ले और अपना पासवर्ड भी याद रखें। पहले अधीनस्थ बोर्ड ने 4 जून 2022 को परीक्षा आयोजन की घोषणा की थी,लेकिन अब 4 जून को तो परीक्षा नही होगी। नई तारीख और परीक्षा की बाकी विस्तृत डिटेल जल्द जारी होगी। ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च 2022 से 23 अप्रैल के बीच किया जा सकता है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर