Rajasthan: रीट भर्ती प्रक्रिया में गहलोत सरकार ने किया बड़ा बदलाव... अब रीट की वैलिडिटी रहेगी लाइफटाइम - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan: रीट भर्ती प्रक्रिया में गहलोत सरकार ने किया बड़ा बदलाव... अब...

Rajasthan: रीट भर्ती प्रक्रिया में गहलोत सरकार ने किया बड़ा बदलाव… अब रीट की वैलिडिटी रहेगी लाइफटाइम

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, राजस्थान सरकार ने रीट भर्ती परीक्षा के लिए अनेक बड़े बदलाव किए है। अब रीट परीक्षा की वैलिडिटी लाइफटाइम तक रहेगी। कल ही इस विषय मे गहलोत सरकार ने निर्णय लिया है। रीट परीक्षा को अब सिर्फ एक बार ही देना होगा। थर्ड ग्रेड टीचर्स की भर्ती के लिए पेपर अलग से आयोजित करवाया जाएगा। राजस्थान सरकार ने पंचायती राज नियम 1996 में संशोधन कर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए नव तरीका ईजाद किया है। आगामी जुलाई में होने वाली रीट परीक्षा अब इसी नव प्रावधान के आधार पर होगी। अब अलग अलग समय पर निकलने वाली थर्ड ग्रेड टीचर्स भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बार बार रीट परीक्षा नही देनी होगी। एक बार मे पास करने के बाद सीधे मेन पेपर ही देना होगा। राजस्थान में जुलाई माह में रीट परीक्षा होनी प्रस्तावित है। अक्टूबर में रीट के बाद थर्ड ग्रेड परीक्षा का पेपर होगा। साल के अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया को भी पूर्ण करने की योजना पर शिक्षा विभाग काम कर रहा है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर