आपणी हथाई न्यूज,Rajasthan High Court Group D Bharti 2025 राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिये सरकारी नौकरी लगने का सुनहरा मौका हैं राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है ।जिसमें चपरासी, ड्राइवर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के विभिन्न पदों को भरा जाएगा ।इस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती में कुल 5670 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए। वही इस भर्ती को लेकर 9 जून को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो गई है जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई और आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
उच्च न्यायालय चपरासी की नौकरी के लिए 85 अंकों का एक पेपर होगा जबकि 15 अंकों का साक्षात्कार होगा इस परीक्षा में अच्छी बात है कि इसमें किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
अभ्यर्थी HCRAJ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म जमा करवा सकते है। प्यून भर्ती के योग्यता, आवेदन प्रक्रिया,चयन प्रक्रिया ,सिलेबस और सम्पूर्ण जानकारी विस्तार उपलब्ध करवाई गई है।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही राज्य के सामान्य श्रेणी क्रीमी लेयर ओबीसी क्रीमी लेयर एमबीसी और अन्य राज्य की सभी श्रेणियां के लिए 650 रुपए आवेदन शुल्क राशि रखी गई है वहीं राज्य के नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी श्रेणी नॉन क्रीमी लेयर एनबीसी श्रेणी और ईडब्ल्यूएस सैनिक के लिए 550 रुपए आवेदनशील की राशि रखी गई है वहीं राज्य के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए 450 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है इस भर्ती में सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।


