

आपणी हथाई न्यूज, अगर निकट भविष्य में किसी सरकारी कर्मचारी के रिटायरमेंट वाले दिन ऑफिस में या आसपास ढ़ोल -ताशे बजे तो कानूनी कार्रवाई होगी, ऐसा कहना है भीलवाड़ा जिले के कलेक्टर साहब का….।

भीलवाड़ा जिले के कलेक्टर ने कल आदेश जारी किए है कि रिटायरमेंट के दिन ढ़ोल -नगाड़े बजने के कारण ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और साथ में ऑफिस कार्य में बाधा उत्पन्न होती है, इसलिए निकट भविष्य में कर्मचारी के सेवानिवृत होने वाले दिन इस प्रकार के आयोजन ऑफिस परिसर के पास न किए जाए।
भीलवाड़ा के कलेक्टर ने बस यह नहीं बताया कि बड़े IAS या IPS के रिटायरमेंट के दिन भी यह नियम लागू होंगे या नहीं। कलेक्टर साहब को नेताओं की ताजपोशी के दिन होने वाले शोर -शराबे पर भी ध्यान देना चाहिए, ऐसा अनेक वरिष्ठ पत्रकार और सोशल मीडिया पर कमेंट्स सामने आ रहें है।
मनोज रतन व्यास


