Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : आजादी दिवस पर CM भजनलाल ने युवाओं के लिए की...

राजस्थान : आजादी दिवस पर CM भजनलाल ने युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा,भाजपा सरकार 5 साल के कार्यकाल में देगी 10 लाख नौकरियां !

Ads

आपणी हथाई राजस्थान न्यूज, कल स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान का राज्य स्तरीय समारोह जोधपुर में हुआ। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नें जोधपुर में भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र की बात को दोहराते हुए कल जोधपुर में कहा कि हमारी सरकार राजस्थान में अपने 5 साल के कार्यकाल में 4 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि अब तक हमारी सरकार राजस्थान में 75 हजार युवाओं को नियुक्ति दे चुकी है। सीएम शर्मा ने कहा कि फिलहाल राजस्थान में करीब एक लाख 68 हजार पदो पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
सरकारी नौकरी से इतर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल में 6 लाख जॉब्स निजी क्षेत्र में भी देने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर