Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : रीट पेपर चोरी का आरोपी कांग्रेसी विधायक के साथ होली...

Rajasthan : रीट पेपर चोरी का आरोपी कांग्रेसी विधायक के साथ होली मनाता दिखा,बेरोजगार युवक भड़के…

आपणी हथाई न्यूज़, रीट नकल प्रकरण विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है। रीट नकल प्रकरण के मुख्य आरोपी भजनलाल बिश्नोई को होली से दो दिन पूर्व ही जमानत मिली थी। भजनलाल बिश्नोई की एक तस्वीर कांग्रेस विधायक पदमाराम मेघवाल के साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रीट नकल का आरोपी भजनलाल बाड़मेर जिले की चौहटन सीट से कांग्रेसी विधायक पदमाराम मेघवाल के साथ उनके ही आवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में बैठा नजर आ रहा है। विधायक और भजनलाल को एक ही फ्रेम में देखकर सोशल मीडिया पर बेरोजगार युवक भड़क गए है। युवा सोशल मीडिया पर लिख रहे है कि पेपर चोरों के साथ विधायक धूमधाम से होली मना रहे है और मेहनती विधार्थी को फिर से पेपर देना होगा। बेरोजगार संघ के उपेन यादव ने कहा है कि रीट पेपर चोरी के आरोपी की खुलेआम पार्टी चल रही है। विधायक मेघवाल के साथ वो पार्टी कर रहा है, ये राजस्थान सरकार की बड़ी नाकामी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर