Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : 75 करोड़ की स्कॉलरशिप और 60 लाख के नकद इनाम...

Rajasthan : 75 करोड़ की स्कॉलरशिप और 60 लाख के नकद इनाम ! राजस्थान का यह एजुकेशन ग्रुप दे रहा जापान घूमने का भी अवसर

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के सीकर जिले के एजुकेशन ग्रुप प्रिंस एजुकेशन कैम्पस ने प्रिंस ओलम्पियाड की घोषणा की है। यह परीक्षा एक टैलेंट हंट परीक्षा होगी, जो कि बिल्कुल निःशुल्क होगी, इसमें किसी भी स्कूल या बोर्ड के बच्चे भाग ले सकेंगे।

पांचवी से बारहवीं तक के विधार्थी इस कम्पीटिशन में हिस्सा ले सकते है। प्रिंस एजुकेशन समूह इस ओलम्पियाड के माध्यम से स्टूडेंटस को 75 करोड़ की स्कॉलरशिप और 60 लाख रुपए नकद ईनाम देगा। कुल 2600 स्टूडेंटस को ईनाम दिया जाएगा, स्टूडेंटस को जापान का एजुकेशनल टूर भी कराया जाएगा।

 

एग्जाम दो चरणों में होगा, पहला चरण 5 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को होगा और दूसरा चरण 9 नवंबर को होगा। एग्जाम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में होगा। आवेदन प्रिंस एजुकेशन हब वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा, बाकी की सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर