राजस्थान आपणी हथाई न्यूज, त्यौहारी सीजन में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है यह तो आपकों भी पता है । अगर मिठाई के भाव ही एक लाख रुपये किलो हो तो ? आपको जानकार हैरानी होगी कि आज हम जिस मिठाई की बात कर रहे उसकी कीमत एक लाख रुपये किलो से अधिक है। यह मिठाई देश की सबसे महंगी मिठाई हैं जिसकी कीमत ₹1.11 लाख रुपये प्रति किलो है।
जयपुर के वैशाली नगर में स्थित ‘त्योहार’ शॉप में 24 कैरेट गोल्ड से बनी ‘स्वर्ण भस्म पाक’ और चांदी से बनी ‘चांदी भस्म पाक’ जैसी मिठाइयां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 45,000 से 1.11 लाख प्रति किलोग्राम है।
यह विशेष मिठाई अंजली जैन ने तैयार की हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट रहीं अंजली अब एक बिजनेस वूमन बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सोने और चांदी की मिठाइयां बनाने का आइडिया आयुर्वेद की पारंपरिक रेसिपी से आया। उन्होंने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई से बात की।
पूरे भारत की सबसे मंहगी मिठाई
उन्होंने कहा, ‘आज यह पूरे भारत की सबसे मंहगी मिठाई ‘स्वर्ण प्रसादम’ है। इसका कीमत 1 लाख 11 हजार रुपये प्रति किलोग्राम रखी गई है। यह देखने में काफी शानदार है और इसकी पैकेजिंग भी बेहद दिलचस्प है। इसे ज्वैलरी बॉक्स में पैक किया जाता है और इसे बनाने के लिए चिलगोजा जैसे महंगे ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है।’


