आपणी हथाई Rajasthan weather news: मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटे के लिए करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटे के लिए जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, बारां, कोटा, भीलवाड़ा आसपास के क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलते का येलो अलर्ट जारी किया है।


