आपणी हथाई राजस्थान वेदर न्यूज, प्रदेश में एक बार फिर बारिश ना होने के चलते कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ रही है लेकिन अब एक बार फिर मौसम विभाग ने शुक्रवार 15 अगस्त को राजस्थान के करीब 22 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इनमें चार जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
आज 15 अगस्त शुक्रवार को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा उदयपुर, राजसमंद, और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।


