Homeखटाखट स्टोरीRamdevra Mela 2025 : बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर मंगला आरती के...

Ramdevra Mela 2025 : बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर मंगला आरती के साथ मेले की औपचारिक शुरुआत, गुजरात से 551 फिट लंबी ध्वजा लेकर श्रद्धालु पहुंचे रूणिचा, विदेशी फूलों से समाधि का श्रृंगार

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े मेलों में शुमार लोकदेवता बाबा रामदेव मेले की धार्मिक दृटिकोण से आज औपचारिक शुरुआत हो गई। भादवा सुदी दूज (द्वितीया) को जैसलमेर जिले के रूणिचा धाम में अगले एक सप्ताह तक बाबा रामदेव जी का मेला लगा रहेगा। इस मेले में राजस्थान, पंजाब और गुजरात के श्रद्धालुओं के साथ पूरे भारत के लोग माथा टेकने पहुचेंगे।

सोमवार की अलसुबह रामदेव बाबा के जन्मोत्सव पर मंगला आरती की गई जिसके दर्शन में करीब 5 किलोमीटर की लंबी लंबी कतारों में श्रद्धालु खड़े नजर आए। वही पुष्कर से आये जीवन राम माली ने बताया की इस बार बाबा की समाधि को 20 तरीके के अलग अलग किस्म के फूलों से सजाया गया है जिनमें विदेशी फूल भी शामिल है।

 

इसके अलावा 700 किलोमीटर की गुजरात से पैदल यात्रा कर के 15 दिनों में रामदेवरा पहुंचे श्रद्धालु 551 फ़ीट की ध्वजा लेकर आये है। श्रद्धालुओं ने बताया कि मार्ग में कोई भी परेशानी नही हुई और बाबा के दर्शन सौभाग्य प्राप्त हुआ है।



ताजा खबर