

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में रिलायंस जिओ के करीब 2 करोड़ 6 लाख ग्राहक है। रविवार की रात जिओ का मोबाइल नेटवर्क सर्वर यकायक ठप्प हो जिसके चलते कॉल कनेक्टिविटी पूरी तरीके से बाधित हो गई।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार जिओ कम्पनी के गुजरात में कोर कनेक्टिविटी में टेक्निकल कमी के चलते यह परेशानी हुई जिसके चलते रविवार की रात 8 बजे के करीब उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
इस मामलें को लेकर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की तो किसी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने वाली कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क भी कर पाए।
बरहाल इस मामलें में जिओ राजस्थान के किसी अधिकारी को कोई बयान सामने नही आया है। आपकों बता दे कि जिओ की ओर से जारी हुए ताजा आंकड़ो (मई ) में रिलायंस जिओ 2.66 ग्राहकों के साथ शीर्ष स्थान पर है।


