Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : आरपीएससी ने स्कूल प्राध्यापक भर्ती की एक और विज्ञप्ति निकाली...जानिए...

Rajasthan : आरपीएससी ने स्कूल प्राध्यापक भर्ती की एक और विज्ञप्ति निकाली…जानिए नई स्कूल लेक्चरर भर्ती की पूरी डिटेल इस रिपोर्ट में

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल प्राध्यापक की एक और भर्ती निकाल दी है। नई भर्ती संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गई है। कुल 102 पदों पर ये भर्ती परीक्षा होगी। 16 मई 2022 से 14 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आई डी के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में हिंदी के 28,अंग्रेजी के 26,सामान्य व्याकरण के 25,साहित्य के 21 और व्याकरण के 2 पद आरक्षित रखें गए है।

सनद रहे स्कूल प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया से ये भर्ती दूसरी है, उसकी करीब 6000 पदों पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। संस्कृत शिक्षा विभाग की भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी

मनोज रतन व्यास



ताजा खबर