Homeखटाखट स्टोरीSports : गॉल टेस्ट के पहले दिन देवदत्त-राहुल ने जमाया रंग, पंत...

Sports : गॉल टेस्ट के पहले दिन देवदत्त-राहुल ने जमाया रंग, पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

Sports आपणी हथाई न्यूज, भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को शुरु हुए गॉल टेस्ट में भारत ने पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 73 ओवर में अपने दो विकेट गंवाकर 288 रन बना लिए है। भारत की ओर से देवदत्त पडिलक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली तो वही केएल राहुल के बल्ले से भी अर्धशतक निकला।

 

दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 288 रन दो विकेट खोकर बना लिए है। फिलहाल देवदत्त पडिलक्कल 178 गेंद खेलकर 131 रनों पर पहुंच गए है जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत 36 गेंद खेलकर 27 रनों पर है।

श्रीलंका की ओर से प्रभात को एक विकेट मिली है। वही यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी 16 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए है।

पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

पहले दिन के आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी पारी का जब पहला छक्का लगाया तो वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज घर के बाहर सबसे ज्यादा छक्के वाले विकेटकीपर बन गए जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ने का काम किया।

ऋषभ पंत का यह विदेशी सरजमीं पर 34वां टेस्ट मुकाबला है जिसमें वह 60वीं पारी में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब तक 57 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 56 छक्कों के साथ अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं। हालांकि पंत इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स से अब भी एक कदम पीछे है। स्टोक्स ने बाहर 64 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 122 पारियों में बल्लेबाजी की और 69 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं।



ताजा खबर