स्पोर्ट्स : धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी, दिसम्बर के बाद लेंगे फैसला - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी, दिसम्बर के बाद...

स्पोर्ट्स : धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी, दिसम्बर के बाद लेंगे फैसला

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आईपीएल समाप्त होते ही बिना कोई देरी किए महेंद्र सिंह धोनी ने आज मुम्बई के कोकिलाबेन अम्बानी हॉस्पिटल में अपने लेफ्ट पैर के घुटने की सर्जरी करवा ली है। धोनी के घुटने की सर्जरी डॉ दिन शॉ पारदीवाला ने की। आज सुबह 8 बजे धोनी के घुटने की सर्जरी हुई। डॉ पारदीवाला ने ही ऋषभ पंत और ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा के घुटने का ऑपरेशन किया था।

- Advertisement -Ads

 

आईपीएल के पूरे सीजन धोनी लेफ्ट पैर के घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते रहे। इसी सीजन के पहले ही मैच में धोनी को डाइव करते वक्त घुटने में चोट लग गई थी। धोनी घुटने की सर्जरी के बाद अगले 6 महीनों तक देखेंगे कि उनकी बॉडी कैसे रिएक्ट करती है, दिसंबर में आईपीएल के मिनी ऑक्सन तक धोनी क्लियर कर देंगे कि वे अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर