स्पोर्ट्स : भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज, मैच से पहले भारत को लगा ये झटका - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज, मैच से पहले भारत...

स्पोर्ट्स : भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज, मैच से पहले भारत को लगा ये झटका

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब उसकी नजरें दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हार की स्थिति में सीरीज हाथ से निकल जाएगी।

- Advertisement -Ads

दूसरे वनडे से पहले भारत को झटका

दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को एक झटका जरूर लगा है।ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। उनकी जगह दिल्ली के युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है। यह बदोनी का पहला अंतरराष्ट्रीय मौका होगा, ऐसे में उन पर सभी की नजरें रहेंगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा

 

भारतीय टीम ( संभावित )

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयसअय्यर (उपकप्तान), रवींद्रजड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी

न्यूजीलैंड की टीम (संभावित)

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, माइकल रे

- Advertisement -Ads

ताजा खबर