Sports : पुणे नेशनल टूर्नामेंट के लिए कोलायत की विशाखा सेन का चयन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीSports : पुणे नेशनल टूर्नामेंट के लिए कोलायत की विशाखा सेन का...

Sports : पुणे नेशनल टूर्नामेंट के लिए कोलायत की विशाखा सेन का चयन

- Advertisement -Ads

Sports आपणी हथाई न्यूज ,श्री कोलायत कस्बे की होनहार बेटी और राजकीय महाविद्यालय श्री कोलायत की B.A. तृतीय वर्ष की छात्रा विशाखा सैन का आगामी दिनों में पुणे में होने वाली ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

- Advertisement -Ads

कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विशाखा का नेशनल में चयन गंगानगर में सितंबर में हुए अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है । विशाखा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बालिका सॉफ्टबॉल टीम के साथ 4 जनवरी को पूणे के लिए रवाना होगी ।‌

 

 

इस बड़ी उपलब्धि से कोलायत कस्बे के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विशाखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ को दिया है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर