आपणी हथाई Weather न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर वेल मार्क लो (WML) में तब्दील हो गया है तथा वर्तमान में उ.प. मप्र व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी 48 घंटो में प-उ-प दिशा में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राज और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब (Depression) क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उपरोक्त के असर से उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।


