Homeपॉलिटिकल पाटागहलोत आज बीकानेर में,युवाओं और खिलाड़ियों पर सीएम की विशेष नजर,खिलाड़ियों को...

गहलोत आज बीकानेर में,युवाओं और खिलाड़ियों पर सीएम की विशेष नजर,खिलाड़ियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

basic ad

राजस्थान के मुख्यमंत्री आज बीकानेर के दौरे पर है। बीकानेर में गहलोत अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गहलोत महाराजा गंगासिह विश्वविद्यालय में बने नए इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का उदघाटन करेंगे। गहलोत बीकानेर में बन रहे नए जलाशयों का भी शिलान्यास करेंगे। आज गहलोत के कार्यक्रम में लगभग 5000 खिलाड़ी भी शरीक होंगे। गहलोत आज बीकानेर में ही राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का लोगो और टी शर्ट भी लॉन्च करेंगे। खिलाड़ियों के लिए अशोक गहलोत कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर