Homeपॉलिटिकल पाटाभाजपा देहात अध्यक्ष सारस्वत और विधायक बिश्नोई ने जिला कलेक्टर को सौंपा...

भाजपा देहात अध्यक्ष सारस्वत और विधायक बिश्नोई ने जिला कलेक्टर को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

आपणी हथाई न्यूज़,भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने आज जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर बीकानेर भगवती प्रसाद कल्लाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर में हुई साम्प्रदायिक घटनाओ व प्रदेश सरकार के तुष्टिकरण व बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में राज्यपाल के नाम जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौपा ।

ज्ञापन में प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि राजस्थान प्रदेश हमेशा से ही देश में सबसे शात व साम्प्रदायिक सौहार्द वाला राज्य रहा है परन्तु जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से ही लगातार प्रदेश के साम्प्रदायिक सौहार्द को जैसे ग्रहण सा लग गया है और प्रदेश में लगातार साम्प्रदायिक घटनायें बढ़ गई है, जिसके पीछे प्रदेश सरकार का नकारापन एव एक समुदाय विशेष के प्रति तृष्टिकरण की नीति है। अभी दो दिन पहले जोधपुर में जो मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है वहा अराजक तत्वों द्वारा जालोरी गेट पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी बाल मुकुन्द बिसा की प्रतिमा से झंडा उतारकर एक समुदाय विशेष का झंडा फहराया जाना नाकाबिले बर्दाश्त है एवम् देश को आजाद कराने वाले उन नायकों का घोर अपमान है। जिसके पीछे प्रदेश सरकार द्वारा पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठनो को संरक्षण देना मुख्य कारण दिखाई देता है।

इस अवसर पर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी आता है परन्तु प्रदेश आज साम्प्रदायिक आग में झुलस रहा है एवम् जहा मुख्यमंत्री के विश्वस्त अधिकारी तैनात हो वहा इस प्रकार की
घटना होना प्रदेश की कानून व्यवस्था एवम् सरकार की इंटेलिजेन्स की नाकामी है।
प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव एवम् लूट पाट की घटनाएं प्रदेश सरकार एवम् मुख्यमंत्री की असफलता एवम् नकारापन को उजागर करती है। सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के तहत सांप्रदायिक वैमनस्य फैला रही है जिसके परिणामस्वरूप पहले करौली में अब जोधपुर में सामने आया। कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति व बिगड़ी कानून व्यवस्था से प्रदेश में बहुसंख्यकों में भय का माहौल पैदा कर रही है।

इस अवसर पर विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि इस घटना से प्रदेश की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली सकट एवम पानी के लिए त्राहीमाम करती जनता का ध्यान भटकाने की साजिश महसूस होती है।

भारतीय जनता पार्टी इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करती है। प्रदेश की जनता का विश्वास प्रदेश सरकार खो चुकी है। इस प्रकार लगातार संप्रदायों के बीच लड़ाई बढ़ना कांग्रेस की तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है।
भाजपा ने मांग की है कि इस संदर्भ में उचित कार्यवाही की जाय एव प्रदेश में पुनः साम्प्रदायिक सदभाव किस प्रकार से पुनः स्थापित हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जाए ।साथ ही पी एफ आई जैसे देश विरोधी संघठनो के खिलाफ सख्त से सख़्त कार्यवाही की जाय।

जिसमें विधायक बिहारीलाल बिश्नोई भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ भाजपा जिलामंत्री अरविंद चारण सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत मुलचंद विक्रम सिंह राजुराम सन्तराम मोहन नाथ श्याम सुन्दर जोशी अशोक मारू सहित भाजपा जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।



ताजा खबर