दिल्ली से लेकर जयपुर तक चिंतन शिविर से पहले चल रहा है कांग्रेस में बैठकों का दौर:पढ़े खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeपॉलिटिकल पाटादिल्ली से लेकर जयपुर तक चिंतन शिविर से पहले चल रहा है...

दिल्ली से लेकर जयपुर तक चिंतन शिविर से पहले चल रहा है कांग्रेस में बैठकों का दौर:पढ़े खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़,उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर से पहले आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज दिल्ली में शुरू हुई है इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए हैं। चिंतन शिविर से पहले होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चिंतन शिविर में जो प्रस्तावित कार्यक्रम है उसी की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में मंथन किया जाएगा।

- Advertisement -Ads

अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस के संगठनात्मक स्वरूप में बदलाव लाने की बात पर भी चर्चा हो सकती है जहां एक और दिल्ली में चिंतन शिविर से पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हो रही है वही राजस्थान में भी आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान कांग्रेस चुनाव प्रभारी संजय निरुपम ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और DRO के साथ बैठक की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चल रही इस बैठक में सभी जिला के जिला अध्यक्ष मौजूद हैं।

उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर से पहले दिल्ली और जयपुर में चल रहे कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठके संगठनात्मक ढांचे में सुधार और संगठनात्मक चुनाव को लेकर हो रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर