Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी मेघवाल को भाजपा ने सौंपी राजस्थान की...

पॉलिटिक्स: बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी मेघवाल को भाजपा ने सौंपी राजस्थान की सबसे हॉट सीट की जिम्मेदारी

आपणी हथाई न्यूज़, राजस्थान में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी दूसरे चरण के चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद बीकानेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल को राजस्थान की हॉट सीट कहे जाने वाले लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर में जिम्मेदारी सौंपी है।

आपको बता दे बाड़मेर लोकसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को लेकर सुर्खियों में है बाड़मेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी चुनाव मैदान में है तो वही कांग्रेस ने आरएलपी से कांग्रेस में शामिल हुए उमेदाराम बेनीवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट फिलहाल राष्ट्रीय पटल पर सुर्खियों का विषय बनी हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल को बाड़मेर लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है।



ताजा खबर